राष्ट्रीय फ्लैग अमेरिकन फुटबॉल में कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों का जलवा, श्वेता ने जीता गोल्ड और गगन ने ब्रॉन्ज मेडल

माजरा से परदूनी व कोटड़ी तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, निकाली गई विजय रैली

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 19-11-2026

कोटड़ी व्यास के होनहार खिलाड़ियों ने 13 से 15 नवंबर तक बंगलौर (कर्नाटक) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर (लीग )की फ्लैग अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में श्वेता ने गोल्ड मेडल और गगन ने ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल हासिल किया। वही वॉच धर्मेंद्र चौधरी को भी फूलमाला वुगे देकर सम्मानित किया गया इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में माजरा से लेकर परदूनी और कोटड़ी व्यास तक भव्य विजय रैली निकालकर जश्न मनाया गया, जहां रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।


इस मौके पर खिलाड़ियों के कोच एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने सभी ग्रामीणों, अभिभावकों और समाजसेवियों का आभार जताते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले माजरा में समाजसेवी पवन चौधरी ने इन खिलाड़ियों हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दियावही इस अवसर पर मेरा गांव मेरा देश एक सहारा’ संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता, प्रधान पुष्पा ख़डुजा और हेमन्त कवर पाल ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया वही बीडीसी सदस्य राजेश सोहल ने अपनी मोबाइल शॉप पर खिलाड़ियों के सम्मान में स्वागत व टी-पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान पंचायत सदस्य कंवर पाल, सोनू, हेमंत, मान सिंह, अनिल कुमार, सुमन, मीरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व सानिया लोग मौजूद रहे!

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *