वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख से की शिष्टाचार भेंट

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-11-2026

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी ने राज्य अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख श्री सुशील कुमार सिंगला जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों ने वन बल प्रमुख को महासंघ के चुनाव एवं नई कार्यकारिणी के गठन से संबंधित जानकारी दी। साथ ही, महासंघ की आगामी कार्ययोजना तथा वन कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

महासंघ की प्रमुख मांगें:
1. पदोन्नत वन खण्ड अधिकारियों की शीघ्र पोस्टिंग।
2. स्थानांतरण नीति में बदलाव।
3. वनरक्षक से वरिष्ठ वन रक्षक ।
4. फील्ड ड्रेस।
5. वन रक्षकों की भर्ती
6. कैंटीन सुविधा।
एवं अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दे।

वन बल प्रमुख ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
वन बल प्रमुख श्री सुशील कुमार सिंगला जी ने कहा कि वन रक्षक एवं वन खण्ड अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि वन सुरक्षा एवं संरक्षण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध नहीं हैं अथवा उपलब्ध आवासों की स्थिति उचित नहीं है, वहां नए आवासों के निर्माण एवं पुराने आवासों की मरम्मत व सुधार संबंधी आवश्यक मांगें 5 दिसंबर से पूर्व CAMPA की वार्षिक कार्ययोजना (APO) में शामिल करवाया जाएं, ताकि इनके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके।

अंत में महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने वन बल प्रमुख का बहुमूल्य समय देने एवं सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। महासंघ ने विश्वास जताया कि विभागीय नेतृत्व के सहयोग एवं मार्गदर्शन से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा तथा कर्मचारी कल्याण के साथ-साथ वन सुरक्षा एवं संरक्षण के कार्यों को भी नई मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर महासंघ के महासचिव हंसराज शर्मा  , वरिष्ठ उप प्रधान नायब सिंह, सयुंक्त सचिव संजीव  शर्मा ,सोलन वन वृत्त अध्यक्ष ताजदीन , शिमला वन वृत्त से योगेश शर्मा , दीपक शर्मा ,संदीप हरनोट ,सूर्यभगत नेगी , अनीता , साधना एवं अन्य साथी मौजूद रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *