यमुना तट पर 18 अगस्त को  होगा शांति यज्ञ का आयोजन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-08-2024

भगवान श्री परशुराम जी के सानिध्य में  ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष द्वारा पूर्व में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण सभा को सामाजिक कार्य, विशेषतया शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसी संदर्भ में 11 अगस्त 2024 को वन विभाग के सहयोग से यमुना तट पर पौधारोपण किया जाएगा।

समाज में शांति स्थापित रहे तथा पूरा क्षेत्र आपदा – विपदा से सुरक्षित रहे, इसके लिए 18 अगस्त को यमुना तट पर एक शांति यज्ञ आयोजन किया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि सनातन धर्म सभा पाँवटा साहिब के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाए तथा सभी हिंदू त्योहारों को एक ही दिन में मनाने पर विचार विमर्श किया जाए।

इस बैठक में मदन शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अजय शर्मा, किरण शर्मा, सुधांशु कौशिश, राजेंद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण, संजय भारद्वाज हरीश शर्मा, हरीश शर्मा, अजय शर्मा, अनूप शर्मा, अभय शर्मा, विकास शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *