रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-09-2024
भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करने, नई पीढ़ी में सेवा और संस्कार की भावना को विकसित करने और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत विकास परिषद नामक ऐसी संस्था है जो विद्यार्थियों में इन गुणों को पल्लवित करने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करती है।
भारत विकास परिषद की पाँवटा शाखा की ओर से AVN’S रिसोर्ट में भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं समूह गान का आयोजन किया गया जिसमें अनेक विद्यालयों ने अपने भागीदारी सुनिश्चित करवाई।
डिवाइन विज़डम स्कूल ने समूह गान एवं भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा कर अपनी जीत का परचम लहराया। इसमें अभय सिंह रावत तथा देवांश गर्ग ने वरिष्ठ वर्ग की ओर से एवं परिधि एवं मनीषा ने कनिष्ठ वर्ग की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय लगातार 3 वर्षों से इस संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करता आ रहा है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नीरज गोयल, निदेशक श्रीमती एकता गोयल, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी मल्होत्रा एवं समस्त अध्यापकों ने सभी विजेताओं को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगामी स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।