दीपावली पर्व को लेकर पांवटा ब्राह्मण सभा की अहम बैठक;1 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 25-10-2024

ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्री गीता भवन मंदिर में सभा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस बैठक में ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों और विभिन्न मंदिरों के विद्वानों ने दीपावली पर्व के विषय में विचार-विमर्श किया। विभिन्न पंचांगों और शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दीपावली का उत्सव 1 नवंबर 2024, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

इसके साथ ही छोटी दिवाली 31 अक्टूबर को, गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को और भाई दूज 3 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। बैठक में उपस्थित प्रमुख विद्वानों में कुंज बिहारी शास्त्री, तेज प्रकाश शास्त्री, वेद मित्र शर्मा, अजय शर्मा (संरक्षक, ब्राह्मण सभा) और अजय मंगल (अध्यक्ष, सनातन धर्म सभा) शामिल थे।

सभी ने दीपावली पर्व की तिथि पर सहमति जताते हुए उत्सव की शुभकामनाएं दीं। ब्राह्मण सभा द्वारा इस निर्णय के बाद पांवटा साहिब क्षेत्र में दीपावली उत्सव के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *