हिमाचल में मुख्य मंत्री सुक्खु के नेतृत्व में चल रही पलटू सरकार : बलदेव तोमर

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-10-2024

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर निशाना साधते हुए उन्हें “पलटू मुख्यमंत्री” करार दिया है।

प्रवक्ता बलदेव तोमर ने सरकार के कार्यों को लेकर कटाक्ष किया कि प्रदेश में अधिसूचनाएं जारी होने के बाद उन्हें बैकडेट में बदल दिया जाता है,वो चाहे हिमाचल पथ परिवहन निगम की अधिसूचना हो, शौचालय टैक्स की अधिसूचना हो या फिर डेढ़ लाख सरकारी नौकरी के पदों को खत्म करने की अधिसूचना जिससे यह साफ होता है कि सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

तोमर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सरकार के अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है और बार-बार विभिन्न मामलों में स्पष्टीकरण देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और वादे जनता के हित में नहीं हैं और इनका कार्यान्वयन भी प्रभावहीन है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नौकरियों के अवसर घट रहे हैं और युवाओं का इस सरकार से भरोसा उठता जा रहा है। तोमर ने मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री पर यह आरोप लगाया कि वे जनता और मीडिया को केवल पढ़कर जानकारी देने में विश्वास रखते हैं, जिससे यह आभास होता है कि केवल वही ज्ञान के भंडार हैं और किसी अन्य को प्रशासनिक समझ नहीं है।

तोमर ने सरकार को “जीरो परफॉर्मेंस वाली सरकार” बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों के विपरीत कार्य किए हैं और सरकार में स्थिरता की कमी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *