रिपब्लिक भारत न्यूज़ 11-11-2024
सिरमौर जिला के पांवटा प्रोफेशनल एसोसिएशन की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के 21 सदस्यों ने भाग लिया।
इस बैठक में प्रधान नायब हुसैन और सचिव राजेंद्र चौहान को उनके पद से निष्कासित किया गया। उनके निष्कासन का कारण संगठन की ओर से उनके द्वारा किए गए पद का दुरुपयोग बताया गया। कहा गया कि बीते वर्ष संगठन उनके द्वारा किए गए कार्यों से असंतुष्ट थे।
इस विशेष बैठक में आगामी कार्य के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रधान पद पर सतीश शर्मा व उपप्रधान पद पर वीरेंद्र देवा , प्रमोद सिंह सचिव और विवेक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कपिल शर्मा सहसचिव चुने गए हैं।