हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की  लिखित परीक्षा का सिलेबस जारी

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-11-2024

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया है।

परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और 90 नंबर की होगी। इसमें अंग्रेजी (मैट्रिक स्टैंडर्ड), हिंदी (मैट्रिक स्टैंडर्ड) और गणित (मैट्रिक स्टैंडर्ड) 20-20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल (महिला और पुरुष) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती के लिए आवेदन की तिथि समाप्त हो गई है।

गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है। इसमें कांस्टेबल पुरुष के 708 और कांस्टेबल महिला के 380 पद हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *