आईजी विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो होंगे आईपीएस बिमल गुप्ता

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-12-2024

सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल सरकार ने साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी बिमल गुप्ता के तबादला आदेश जारी किए है। बिमल गुप्ता को इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी कर दिए है।
वर्तमान में बिमल गुप्ता आईजी वेलफेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन मुख्यालय में तैनात थे।इससे पहले भी बिमल गुप्ता आईजी विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का काम देख चुके हैं। सरकार ने बीते 4 मार्च को ही उन्हें आईजी वेल्फेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया था। अब दोबारा विजिलेंस का जिम्मा दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *