पटवारी एवं कानूनगो संघ की इस इकाई  ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,सोमवार से मोबाइल बंद करने का ऐलान

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-07-2024

प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने का हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ  की ऊना जिला इकाई ने  कड़ा विरोध जताया है। रविवार को संगठन की जिला स्तरीय बैठक में सरकार के इस फैसले पर संयुक्त रूप से विरोध व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के इन कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करके उनके साथ कोठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री राजस्व मंत्री और सभी उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की गई लेकिन किसी ने भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों को आज भी कई वित्तीय लाभ से वंचित रखा गया है जबकि राजस्व विभाग के कर्मचारी जेब से खर्च करके विभागीय कामों को अंजाम दे रहे हैं।

 

रविंद्र कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा संगठन की इस मांग को अनदेखा किया गया तो आने वाले दिनों में हड़ताल करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। फिलहाल संघ ने सोमवार से  मोबाइल बंद करने का ऐलान किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *