जिला युवा मोर्चा पांवटा साहिब ने मोदी जी के 75 वे जन्मदिवस पर“सेवा पखवाड़ा ” के उपलक्ष्य पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-09-2025

देश के सबसे लोकप्रिय नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। देशभर में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता और सेवा कार्यक्रम चला रहे हैं,
पांवटा साहिब में भी जिला युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।

यहां दे जी ठाकुर विशेष तौर पर पहुंचीं और सेवा पखवाड़े मेंबर का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही युवाओं ने रक्तदान शिविर लगाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस मौके पर पांवटा के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक भी मौजूद रहे और जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे

विधायक सुखराम चौधरी ने कहा
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को एक नई ऊंचाई दी है। उनके कार्यकाल में गांव से लेकर शहर तक योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला और युवाओं को मिला है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी जी को केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह चाहती है।”

दे जी ठाकुर ने कहा
“मोदी जी की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। आज दुनिया भर में उन्हें सबसे मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में देखा जाता है। उनका जन्मदिन हमारे लिए केवल जश्न नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। पांवटा साहिब में यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक है।”

नरेंद्र मोदी: की प्रधानमंत्री तक की यात्रा

नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ। साधारण परिवार से आने वाले मोदी जी बचपन से ही मेहनती और दूरदर्शी थे। चाय बेचने वाले इस छोटे से बच्चे ने संघर्ष और सेवा के रास्ते पर चलते हुए आज दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में अपनी पहचान बनाई है।

*संघ से जुड़ा किशोरावस्था में ही मोदी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। यहां से उन्हें संगठन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिली।

*गुजरात के मुख्यमंत्री 2001 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने और लगातार 13 साल तक राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया।

*प्रधानमंत्री का सफर: 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो देश ने “अच्छे दिन” का नारा दिया और उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान की नई ऊंचाई पर पहुंची है।

*मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां
देश के लोगों भली भांति जानते है

भाजपा के लिए मोदी जी का जन्मदिन केवल औपचारिकता नहीं है। इसे “सेवा सप्ताह” के रूप में मनाया जाता है।

रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गरीबों की मदद और समाजसेवा—ये सब कार्यक्रम मोदी जी के संदेश “जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य सेवा है” को दर्शाते हैं।

भाजपा कार्यकर्ता मानते हैं कि मोदी जी ने अपने पूरे जीवन को राष्ट्र को समर्पित किया है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर पार्टी उन्हें उपहार नहीं, बल्कि जनसेवा समर्पित करती है।

“इस अवसर पर पांवटा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब के चुंगी नंबर-6 स्थित रॉकवुड होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 100 से अधिक यूनिट रक्तदान हो चुका है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन,रमेश तोमर, महामंत्री पवन चौधरी,रोहित चौधरी ,प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुभाष चौधरी, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी,ओर ,जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, महामंत्री तरनजीत सिंह गिल,सुनील चौधरी,अशोक कुमार, कुलदीप सैनी ,मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी,अविनाश झब्बा, संयम गुप्ता ,पवन पटियाल ,हितेंद्र कुमार,संदीप कुमार,ओर सभी भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब के सम्मानित पदाधिकारी ओर सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *