भारतीय व्यापार मंडल के साथ जुड़ने का आह्वान ..राजीव अनेजा

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-12-2025

कुमार सोनी,अमृतसर

सुप्रसिद्ध कपड़े की मार्किट टाहली साहिब बाजार में भारतीय व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में भारतीय व्यापार मंडल पंजाब के अध्यक्ष राजीव अनेजा मुख्यातिथि थे। राजीव अनेजा ने व्यापारियों से विचार विमर्श करके उनकी दरपेश समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी व्यापारियों को भारतीय व्यापार मंडल के साथ जुड़ने का आह्वान किया। ताकि व्यापारीयो की आवाज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहुंचा सके और व्यापार में आ रही हर समस्या का हल जल्द से जल्द हो सके।।

इस मौके पर क्लॉथ मार्केट के सभी व्यापारियों की और से राजीव अनेजा को उनका साथ देने का आश्वासन देते हुए कहा कि मार्किट का हर एक व्यापारी भारतीय व्यापार मंडल के साथ खड़ा है और हम सभी व्यापारी भारतीय व्यापार मंडल और उनके सभी साथियों का स्वागत करते है और आशा करते है कि जिस तरह राजीव अनेजा खुद चलकर हमारे पास आए है उसी तरह से हर एक व्यापारी भी तह दिल से मंडल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

राजीव अनेजा ने मार्किट के सभी व्यापारियों के द्वारा भारतीय व्यापार मंडल का स्वागत करने पर धन्यवाद करते कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि आज शहर का व्यापारी मंडल के साथ जुड़ रहा है क्योंकि भारतीय व्यापार मंडल एक ऐसा मंडल है जो बिना भेदभाव के साथ व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।

इस अवसर पर राजू नारंग, रंजीत सिंह अरोड़ा,राज कुमार महाजन, राजीव गुलाटी, आर एस चावला,राजीव अरोड़ा, नितिन, हरिंदर सिंह चौहान, दीपक शर्मा, अशोक भाटिया, गिफ्टी भाटिया, अजय भाटिया, राकेश महाजन, सुशील भाटिया, लातीश महाजन, अमित महाजन, निखिल महाजन, पंकज भाटिया, मिंटू अरोड़ा सहित भारी संख्या मे व्यापारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *