फिक्की फ्लो ने डेयर टू ड्रीम के माध्यम से पुनर्निर्माण की शक्ति का उत्सव मनाया: सुश्री मोना सिंह

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-01-2026

अमृतसर,कुमार सोनी

फिक्की फ्लो ने वर्ष ऑफ़ इनफिनिटी 2026 के अंतर्गत अपनी अध्यक्ष सुश्री मोना सिंह के गतिशील नेतृत्व में “डेयर टू ड्रीम” का आयोजन किया। एक प्रेरणादायी और उद्देश्यपूर्ण संध्या, जो उन महिलाओं को समर्पित थी जिन्होंने जीवन के बाद के पड़ाव में व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से स्वयं को फिर से चुनने का साहस किया।

यह आयोजन फिक्की फ्लो की उस अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें जिम्मेदारियों के बाद उभरने वाले साहस और उस महत्वाकांक्षा को सम्मान दिया जाता है, जो उस समय पुनः जागृत होती है जब समाज महिलाओं से ठहरने की अपेक्षा करता है। डेयर टू ड्रीम ने उन फ्लो महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने वर्षों तक परिवार और देखभाल की भूमिकाओं को प्राथमिकता देने के बाद उद्यमिता, पेशेवर कार्य और आत्मनिर्धारित सफलता की ओर कदम बढ़ाया।

सुश्री मोना सिंह, ने कहा डेयर टू ड्रीम केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह एक स्मरण है कि महिलाएं समय या जिम्मेदारियों के साथ अपनी महत्वाकांक्षाएं नहीं खोतीं। वे बस सही क्षण की प्रतीक्षा करती हैं, उन्हें फिर से अपनाने के लिए। फ्लो में, हम हर उस महिला का उत्सव मनाते हैं जो जीवन के किसी भी पड़ाव पर स्वयं को फिर से चुनती है। इस संध्या की शोभा बढ़ाई शेरी सिंह, मिसेज यूनिवर्स 2025 ने जो यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उनकी यात्रा वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिताओं में एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने विवाहित महिलाओं के प्रतिनिधित्व को नई परिभाषा दी और यह सशक्त संदेश दिया कि सपनों की कोई समयसीमा नहीं होती।

शेरी सिंह ने कहा मिसेज यूनिवर्स जीतना केवल एक ताज के बारे में नहीं था यह साहस, अनुशासन और इस विश्वास के बारे में था कि सपनों की समाप्ति तिथि नहीं होती। फिक्की फ्लो जैसे मंच महिलाओं को यह आत्मविश्वास देते हैं कि वे कभी भी उठ खड़ी हो सकती हैं। सुश्री मोना सिंह और शेरी सिंह के बीच हुई संवादात्मक चर्चा इस संध्या का प्रमुख आकर्षण रही। इस सार्थक संवाद ने उपलब्धियों से आगे बढ़कर मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और उस अदृश्य अनुशासन को उजागर किया, जो दृश्य सफलता के पीछे होता है। यह फ्लो समुदाय के लिए अत्यंत प्रेरक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण क्षण रहा फ्लो एंथम “छोलेंगे आसमान” का विमोचन। इस गीत को प्रसिद्ध गायिका हरगुन कौर ने स्वर दिया है, इसका लेखन एवं निर्देशन पंकज विज द्वारा किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *