रिपब्लिक भारत न्यूज़ 22-01-2026
कुमार सोनी,अमृतसर

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल के निर्देशों व सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अमृतसर रूरल सुहैल मीर के नेतृत्व में थाना खलचियां की पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी जसपाल सिंह उर्फ भट्टी सपुत्र जगजीत सिंह, निवासी गाँव पट्टी, थाना छब्बेवाल, जिला होशियारपुर को गिरफ्तार किया है। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया
पुलिस पार्टी को खुफिया जानकारी मिली थी कि उक्त आरोपी इलाके में घूम रहा है। गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 23 तारीख 13.01.2025 के तहत थाना कोटवाली, जिला कपूरथला में हत्या का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने आपसी रंजिश के कारण लखविंदर सिंह सपुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी गाँव फुलेवाल, कपूरथला की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास मॉडर्न हथियार होने की संभावना थी।
सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी और चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच जब आरोपी दिखा तो उसने पुलिस पार्टी को देखकर भागने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपनी जान बचाते हुए कानूनी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक 30 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी के आगे पीछे के लिंक की गहनता से जांच की जा रही है।
