हैंडबॉल अंडर -19 नेशनल मे जीता गोल्ड मेडल
गोल्डन गर्ल स्नेहा ने कोच को समर्पित किया अपना मैडल
रिपब्लिक भारत न्यूज़ 07-02-2026

सिरमौर जिले के विकासखंड पोटा साहिब की पंचायत कोटडी व्यास में आज गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर स्नेहा का आज ग्रामीणों व खिलाड़ियों व स्कूल प्रशासन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।
जैसा कि विदित है पिछले कल संपन्न हुई 69 स्कूल गेम गर्ल्स घुमारवीं हिमाचल प्रदेश टीम ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

जिसमें शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की खिलाडी छात्रा स्नेहा उस टीम का हिस्सा रही है इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ग्रामीण पंचायत प्रधान एसएमसी ने फूल माला ढोल नगाड़ों से खिलाड़ी छात्रा व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत किया।
कोटडी वयास पंचायत में उत्सव जैसा माहौल दिखा।
रिटायर्ड प्रिंसिपल व एजुकेशन डायरेक्टर हिल व्यू स्कूल व शिक्षाविद अजय शर्मा व शास्त्री ज्योति चौधरी व स्कूल स्टॉफ ने गोल्डन गर्ल स्नेहा व कोच से केक कटवा कर इस पल को ओर उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, मान सिंह ने इस उपलब्धि को असवरणीय पल बताया कोटडी व्यास मे खेलो के क्षेत्र में इतिहास बनते जा रहे है इसके लिए सभी पेरेंट्स सभी खिलाड़ी व मार्गदर्शन कोच बधाई के पात्र है अजय शर्मा व पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि गोल्ड मेडल आना कोटडी व्यास क्षेत्र ही नहीं पूरा जिला सिरमौर व हिमाचल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। शारीरिक शिक्षक, कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि स्टेट लेवल प्रतियोगिता में स्नेहा कप्तान ने सिरमौर टीम को सिल्वर मेडल प्राप्त करवाया था जिसमें स्नेहा की अच्छी परफॉरमेंस से नेशनल हेतु सेलेक्ट हुई।
इस उपलक्ष पर स्कूल मैनेजमेंट प्रधान मान सिंह व कमेटी के सभी सदस्य, सुमन, मुल्क राज , मीरा, वीनू, संजय,पवन, प्रधान पंचयात सुरेश कुमार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर तोमर चतर चौहान, शशि बाला ज्योति, सुशील कुमार राकेश, ओमप्रकाश, बलदेव, किरण कपूर किरण चौहान, सुष्मिता उर्मिला शर्मा ज्योति ने स्नेहा को व परिवार को शुभकामनाएं व बधाई दी स्नेहा के परिवार ने इस स्वागत हेतु खुशी व स्टॉफ व एस एम सी व ग्रमीनणो का धन्यवाद किया।
