6 मॉडर्न पिस्टल, हीरोइन व 11.90 लाख ड्रग मनी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-02-2026

कुमार सोनी

अमृतसर पुलिस ने 5 ड्रग समग्लरों को हेरोइन, विदेशी पिस्टल, 11 लाख 90 हज़ार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने देते हुए बताया गिरफ्तार सभी आरोपी बॉर्डर के साथ लगते गांव के निवासी है ।

उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले काफी समय से बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की स्मगलिंग करने का नेटवर्क चला रहे थे ।


इस ऑपरेशन के दौरान, पांच आरोपियों सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​मन्नू, मोलकदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, सुखराज सिंह उर्फ ​​जोगा और साजन सिंह उर्फ ​​गुरसाजन उर्फ ​​लड्डा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 6 मॉडर्न पिस्टल, 10 जिंदा राउंड, 115 ग्राम हेरोइन, 11.90 लाख रुपये ड्रग मनी और एक कार बरामद की गई।

शुरुआती जांच से पता चला है। कि आरोपी अवैध हथियारों और ड्रग की तस्करी में शामिल क्रॉस-बॉर्डर स्मगलिंग नेटवर्क में एक्टिव रूप से शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *