रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-02-2026
शिमला और कुल्लू
शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 3 मार्च शाम 6ः30 बजे से 6 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक होगी। नीलामी 7 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर
सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 2 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 3 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक होगी।
मंडी और नूरपुर
मंडी और नूरपुर के लिए आवेदन 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 5 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
किन्नौर, हमीरपुर और चंबा
किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। खुदरा शराब इकाइयों की नीलामी 28 फरवरी 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगी
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों को निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य हैं। उन्होंने संभावित बोलीदाताओं को परामर्श दिया कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।
