गैस सिलेंडर में भड़की आग; 6 वर्षीय बच्ची की आग से झुलसने से दर्दनाक मौत 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-07-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत प्रताप नगर में गैस सिलेंडर की पाइप फटने से  आगलग गयी।  इस आगजनी  में एक मासूम बच्ची बुरी तरह झुलस गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बच्ची का पिछले 20 दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चला हुआ था मगर जख्मों के घाव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया।

 

जानकारी के मुताबिक 6 वर्षीय दिव्याशीं पुत्री पवन कुमार निवासी प्रताप नगर 5 जुलाई को भट्टी के समीप खेल रही थी। जबकि उसकी माँ आरती भट्टी जलाकर काम कर रही थी। इसी दौरान भट्टी से जुड़ी गैस सिलेंडर की पाइप फट गई जिसकी चपेट में दिव्यांशी आ गई।

 

आग की चपेट में आने से दिव्याशीं बुरी तरह से झुलस गई जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। लेकिन यहां जब मासूम की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे अगले ही दिन पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। मगर यहाँ अब मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने पुष्टि की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *