हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के 10वीं और 12वीं के पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण के नतीजे घोषित

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-08-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय ने मार्च-2026 में हुई 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं की परीक्षाओं के बाद अपने अंकों से असंतुष्ट होकर पुनर्मूल्यांकन  या पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने इन आवेदनों का अंतिम और संशोधित परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

वेबसाइट के ‘स्टूडेंट कॉर्नर’ में उपलब्ध है रिजल्ट

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए संशोधित परिणाम को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। जिन छात्रों ने अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्निरीक्षण के लिए फॉर्म भरा था, वे अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाना होगा और वहां उपलब्ध ’ (स्टूडेंट कॉर्नर) के माध्यम से अपना नवीनतम परिणाम चेक करना होगा।

छात्रों को परिणाम देखने या समझने में किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य असुविधा न हो, इसके लिए बोर्ड द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि:

पुनर्मूल्यांकन से संबंधित किसी भी जानकारी या शंका के समाधान के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय के दौरान दूरभाष नंबर 01892-242158 पर संपर्क कर सकते हैं।

पुनर्निरीक्षण   से जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड ने अलग से दूरभाष नंबर 01892-242122 जारी किया है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से विशेष आग्रह किया है कि वे अपना संशोधित परिणाम शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। परीक्षा परिणाम या अन्य किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए केवल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों का ही इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या गलत जानकारी से बचा जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *