नशे में टल्ली पंजाब सरकार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज व पानी की बौछार निंदनीय – अभाविप

पंजाब में विद्यार्थियों पर जल प्रहार लोकतंत्र पर सीधा हमला – अभाविप

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जवाब दें, छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक नहीं दबाया जा सकता:–अभाविप

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-08-2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब द्वारा पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय मामलों एवं विद्यार्थियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर किए गए पंजाब विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों पर पंजाब सरकार द्वारा किए गए वॉटर कैनन एवं बल प्रयोग की अभाविप हिमाचल प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा की है।

पंजाब में अपनी जायज़ मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। सरकार को छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार एवं विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए गंभीर प्रश्नों पर जवाब देना चाहिए।

अभाविप का मानना है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

अभाविप हिमाचल प्रदेश ने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा पेपर लीक प्रकरण के दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिया जाए।

अभाविप हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी परिषद देशभर के विद्यार्थियों के साथ खड़ी है और विद्यार्थियों के अधिकारों तथा पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए उसका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *