नाहन में HRTC बस और बाइक की भीषण टक्कर में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 15-08-2026

जिला सिरमौर  के नाहन के मोहल्ला गोविंदगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।  यहाँ शिमला-पावंटा साहिब रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के बीच  शाम लगभग 4:45 बजे आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक चालक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे में  मृतक की पहचान23 वर्षीय विक्रम पुत्र जस्सा सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। दरअसल बाइक नीचे से ऊपर की ओर आ रही थी और बस चौगान से नीचे की ओर जा रही थी। आगे चल रही गाड़ी को  ओवरटेक लेते समय युवक की बाइक सीधे सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डॉ. वाई.एस. परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नाहन पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद कागज़ी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *