द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 15-08-2026

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, *पांवटा साहिब* में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री ललित शर्मा, शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती अंजू अरोड़ा, प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सैनी एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया सरीन उपस्थित रहीं। राष्ट्रगान के पश्चात छात्रों ने समूह देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में भाषण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम, देशभक्ति एवं भारत के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण _”अभिव्यक्ति मंच – A Platform for Expression”_ रहा। इस मंच पर नवमीं से ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति एवं रोल प्ले के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के विषय थे: *”युवा: राष्ट्र निर्माता”*, *”स्वतंत्रता से विकसित भारत 2047 तक”* तथा *”वोकल फॉर लोकल: आत्मनिर्भर भारत का निर्माण”*। इन विषयों के माध्यम से छात्रों ने यह दर्शाया कि युवा किस प्रकार राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं।

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सैनी ने छात्रों की मेहनत एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। निदेशक श्री ललित शर्मा एवं शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती अंजू अरोड़ा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं एवं उन्हें देश सेवा हेतु प्रेरित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *