पांवटा: ट्रक के पीछे जा टकराई बाइक, चालक की दर्दनाक मौत मौत, मामला दर्ज

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 16-11-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे चल रहे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत  हो गई पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब  मे  विनय गोयल निवासी  सूरजपुर डाकघर पुरुवाला काशीपूर त० पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने मामला  दर्ज करवाया है।

दिनांक 15/11/26 की शाम को यह  अपने घर के बाहर NH 07 सूरजपुर  समय करीब 9:15 बजे रात टहल रहा था तो उसी समय एक ट्रक माजरा ही तरफ से पावटा साहिब की तरफ अप‌नी सही दिशा में जा रहे ट्रक नं0 HP17B-8059 को मोटरसाईकिल नं0 UP61BV-3351 के चालक अजय कुमार S/O श्री हरबिन्द निवासी गाजिपुर कुसूम्पटी UP ने पीछे से टक्कर मार दी ।

एसपी ने बताया कि घायल चालक को  इलाज के लिए JC Juneja अस्पताल ले जाया गया जहाँ  पर चिकित्सा अधिकारी ने मृत घोषित कर दिया । यह हादसा मोटरसाईकिल नं0 UP61BV-3351 के चालक अजय कुमार उपरोक्त के मोटर साईकिल को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है । पुलिस थाना पांवटा साहिब  मे अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *