रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-11-2026
श्रीराम सेवा समिति (रजि.HPCD-45940) पांवटा साहिब के सौजन्य से श्रीराम मंदिर (देईजी साहिबा) में 24 -25 नवंबर को द्वितीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह अखंड पाठ श्री महन्त नागा बाबा चेतन गिरी महाराज जी, महंत गौरी शंकर आश्रम सेंज, जिला कुल्लू की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है।


संनद रहे की 24 नवंबर को प्रात: यमुना घाट से 8 बजे श्रीराम मंदिर के लिए कलश यात्रा निकलेगी। उसके उपरांत 10 बजे से श्रीराम अखंड पाठ प्रारंभ होगा। तदोपरांत 12 बजे आंजभौज के धनला मंदिर से शिरगुल महाराज जी की छड़ी का आवागमन होगा।
25 नवंबर को प्रात: 10 बजे अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद यज्ञ की पूर्ण आहुति के उपरांत कन्या और ब्राह्मण पूजन के बाद 12 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा।
श्रीराम समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने समस्त जनता से अपील की है कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त भक्तजन बड़चढ़कर आगे आयें।
