सफाई के दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मिला भ्रूण, जाँच में जुटी पुलिस 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 01-09-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय हमीरपुर  के पास जोन एक हथली खड्ड के समीप चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक भ्रूण मिला है। आईपीएच विभाग के कर्मचारियों को सफाई करने के दौरान सीवरेज के इनलेट में लगी लोहे की जाली में यह भ्रूण दिखा।

इसके बाद कर्मचारियों  ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने इसे नाली में फेंक दिया होगा। नाली के माध्यम से बहता हुआ भ्रूण का यह शव ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंच गया।

आप को बतादें कि यह सीवरेज प्लांट शहर के सभी सीवरेज को एकत्रित करता है, और इसके इनलेट की दिन में दो बार सफाई की जाती है ताकि इसमें फंसे कचरे को निकाला जा सके।

बीते शुक्रवार को जब कर्मचारियों  ने सफाई शुरू की, तो उन्हें भ्रूण मिला, जिसके बाद उन्होंने जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद, अधिकारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसने पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *