रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-09-2024
तिरुपति ग्रुप को इस वर्ष फिर से ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। बता दें कि यह सम्मान तिरुपति ग्रुप को लगातार तीसरी बार मिला है। जोकि कर्मचारियों की सकारात्मक कार्य संस्कृति, आपसी तालमेल और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।
इस दौरान तिरुपति ग्रुप के डायरेक्टर्स ने बताया कि हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, कि हमें तीसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने बताया कि यह हमारे कर्मचारियों के समर्पण व कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति उनके विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि तिरुपति ग्रुप की हमेशा प्राथमिकता रही है कि एक ऐसा माहौल बना रहे जहाँ हर व्यक्ति खुद को सशक्त और सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने बताया कि ग्रेट प्लेस टू वर्क एक वैश्विक संस्था है जो संगठनों का मूल्यांकन उनके कार्यस्थल संस्कृति, कर्मचारियों की संतुष्टि और समग्रकार्य वातावरण के आधार पर करती है।
यह प्रमाणन उन्हें मिलता है जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। गौर हो कि तिरुपति ग्रुप एक अग्रणी CDMO कंपनी है, जो फार्मा, आयुर्वेदा सहित अन्य उत्पाद प्रदान करती है।
कम्पनी कर्मचारियों के कल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हैं और यही कारण है कि इसे एक प्रेरणादायक और सशक्त कार्यस्थल माना जाता है।