रिपब्लिक भारत न्यूज़ 26-08-2026

शिमला जिले के रोहड़ू में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पब्बर नदी में नहाने उतरे दो 16 वर्षीय छात्र गहरे पानी में बह गए। हादसे के बाद से ही दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं है। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और शिमला से बुलाई गई NDRF की टीम नदी में व्यापक खोज अभियान चला रही है।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज रोहड़ू के 16 वर्षीय छात्र शिवेन रोशन पुत्र शिशु पाल, निवासी करासा व 16 वर्षीय सक्षम पुत्र राजदेव, निवासी बनोटी स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों छात्र पब्बर नदी किनारे नहाने चले गए और पानी के तेज बहाव व गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। साथ मौजूद साथी स्कूली बच्चों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों और प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मंगलवार शाम को ही मौके पर पहुंच गई थीं, लेकिन रात के अंधेरे की वजह से बचाव कार्य रोकना पड़ा। नदी किनारे दोनों छात्रों के कपड़े और जूते बरामद हुए हैं। बुधवार सुबह से फिर से सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए शिमला से NDRF की विशेष टीम बुलाई है, जो नदी के गहरे हिस्सों में दोनों की तलाश कर रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए SDM रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया, “दोनों किशोरों की लाश कड़ी मशकत के बाद बरामद कर ली गयी है व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जायेंगे।
