रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-09-2024
विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंकुश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को 220 kv सब स्टेशन गिरीनगर व 132 kv सब स्टेशन गोंदपुर में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है।
जिसके चलते 132/11kv गोंदपुर का समस्त औद्योगिक क्षेत्र, बातामंडी, पातलियों, 33 kv 33 kv बद्रीपुर, 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतौन, 33 kv शिलाई, 33 kv रामपुर घाट, 33 kv पांवटा साहिब के तहत आने वाले छात्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दिन शनिवार दिनांक 28/9/2024 को सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि यह शटडाउन मौसम पर निर्भर करेगा। साथ ही उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।