रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-09-2024
राजधानी शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र बनूटी के दीदोघाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। सुबह करीब पौने दस बजे दीदोघाटी में एचआरटीसी की बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 24 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई।
बस में मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टभोग से शिमला आ रही एचआरटीसी की बस से दीदोघाटी के पास बाइक की टक्कर हो गई।
जिसके बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को आईजीएमसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रकाश निवासी दीदोघाटी रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन कर रही है।