रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) रही ओवरऑल चैंपियन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 16-10-2024

इंडियन मार्शल आर्ट्स हब की तरफ़ से आयोजित इंडो- नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन विकासनगर उत्तराखंड में 13 अक्टूबर 2024 को किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पछवादून प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री चंद्र राम राजगुरु जी, ज़िला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ श्री संदीप महावर जी , उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के चिकित्साधीक्षक डा0 विजय सिंह जी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री रणवीर सिंह चौहान, उत्तरकाशी विभाग के संयोजक श्री सुशील राणा जी , रोटरी क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुरेश रावत जी , सुनील राठौड़ आदि के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में जज , रेफरी , की भूमिका में विवेक राठौड़ (4th डैन ब्लैक बेल्ट), अमन राठौड़ (2nd डैन ब्लैक बेल्ट), साक्षी शर्मा (2nd ब्लैक बेल्ट), अरुणा राठौड़ (1stडैन ब्लैक बेल्ट)श्री राजेंद्र सेन ( 3rd डैन ब्लैक बैल्ट) राजस्थान, हरी राम (ब्लैक बैल्ट नेपाल), ललिता ब्लैक बैल्ट नेपाल, साहिल करगवाल राजस्थान, हरपाल सिंह पंजाब, समीर कुमार राजस्थान, अजय सिंधु पंजाब, इंदर सेन राजस्थान, मृदुला शर्मा राजस्थान, ईश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में नेपाल सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़,राजस्थान, नोएडा, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , त्रिपुरा,उत्तर प्रदेश, हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया पूरी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी (पांवटा साहिब) हिमाचल प्रदेश रहा है

नॉर्थ इंडिया के एवं रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी के फाउंडर विवेक राठौर ने सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही आगे और अच्छा निखरने के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक श्री खुशी राम जी ने किया।

संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट की विधाओं का जन्म भारतवर्ष से ही हुआ है और इसके प्रमाण हमारे धर्म ग्रंथो में एवं इतिहास में प्रत्यक्ष रूप से मिलते हैं दक्षिण भारत से यह विद्या चीन जापान एवम् कोरिया में गई और आज उनकी ही बनकर रह गई। उन्होंने इस पर यह भी कहा कि यह विकृत इतिहास को खंगाल कर परिष्कृत करने की भी जरूरत है।

पुरस्कार वितरण में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवम् ट्रॉफी उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नारायण सिंह राणा जी ने प्रदान की, अपने उद्बोधन में श्री एन एस राणा ने कहा कि खिलाडियों को अनुशासन का पालन और समय को पकड़ना आना चाहिए प्रातः ब्रह्मा बेला से लेकर के रात्रि शयन तक अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र और क्रियाशील रहना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आवश्यक बताया उन्होंने सभी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनमानस को नशा न करने की शपथ भी दिलाई और सभी खिलाड़ियों को सदैव नशे से दूर रहने की बात सुझाई, साथ ही नेपाल एवम अन्य प्रदेशों से आए खिलाडियों का अभिवादन भी किया और विजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी।
खिलाड़ियों के नाम है
अविशा (स्वर्ण पदक)
अखिल (स्वर्ण पदक)
लिनिशा (स्वर्ण पदक और स्वर्ण पदक)
ऋतंबरा (स्वर्ण पदक और कांस्य पदक)
इश्मीत कौर (रजत पदक)
समर्पण (स्वर्ण पदक और कांस्य पदक)
कामाक्षी (स्वर्ण पदक और रजत पदक)
सुप्रिया (रजत पदक और रजत पदक)
प्रतिज्ञा ठाकुर (स्वर्ण पदक)
गीतिका वर्मा (रजत पदक)
सुकृति (स्वर्ण पदक और रजत पदक)
पूजा सिंह (स्वर्ण पदक और स्वर्ण पदक)
अयान सिंह (स्वर्ण पदक और स्वर्ण पदक)
इनाया सिंह (रजत पदक और कांस्य पदक)
काव्यांश शर्मा (रजत पदक और रजत पदक)
शर्निल पाल (स्वर्ण पदक और रजत पदक)
आराध्या (स्वर्ण पदक और रजत पदक)
अंकिता (स्वर्ण पदक और रजत पदक)
भारती (स्वर्ण पदक और रजत पदक)
सीरत (रजत पदक और कांस्य पदक)
दिवेश गुप्ता (स्वर्ण पदक और स्वर्ण पदक)
निहारिका गुप्ता (रजत पदक और कांस्य पदक)
वंदिता जोशी (सोना और चांदी)
आरना (स्वर्ण पदक और स्वर्ण पदक)
सारांश शर्मा (कांस्य पदक और कांस्य पदक)
अद्वैत (स्वर्ण पदक)
केशव दीक्षित (स्वर्ण पदक और स्वर्ण पदक)
अक्षय चौहान (रजत पदक)
समर्थ (कांस्य पदक)
यशवी महाजन (रजत पदक)
हर्षित (स्वर्ण पदक)
सक्षित (रजत पदक)
अनन्या दत्ता (रजत पदक)
अक्षित (कांस्य पदक और कांस्य पदक)
अवरीत कौर (स्वर्ण पदक)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *