रिपब्लिक भारत न्यूज़ 29-06-2025
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के ऐतिहासिक शहर नाहन में हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी 17वीं भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन शहर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी मंदिर में शीश नवाने के बाद पालकी को दिया कंधा। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नाहन शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली जा रही है।
इस पवन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम नगर भ्रमण पर निकले। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने चौगान मैदान में शीश नवाया।
चौगान मैदान से शुरू होकर यह रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों मालरोड, रानीताल, कच्चा टैंक, शीतला माता मंदिर और श्री रघुनाथ मंदिर से होती हुई, वापिस बड़ा चौक स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में रात तक पहुंचेंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के भव्य दर्शन कर रहे है और जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं व स्वयंसेवकों द्वारा सेवा-जलपान स्टॉल लगाए गए है।
उन्होंने कहा की ऐतिहासिक शहर नाहन में भगवान जगन्नाथ दूसरी सिद्ध पीठ के रूप में विराजमान है और लोगों की यहां अटूट आस्था है यहां निकाली जाने वाली रथ यात्रा में न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।