हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानिए IMD का अपडेट

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 21-10-2025

हिमाचल प्रदेश के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है।  प्रदेश में आज मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश की संभावना है।   सुबह के समय आसपास में हल्के बादल भी छाए रहे।  बदलते मौसम के साथ प्रदेश का AQI भी बदलता हुआ नज़र आ रहा है।  ऐसे में कई स्थानों पर  एयर क्वालिटी इंडेक्स बिगड़  गया है।  सोमवार रात से ही आसमान में धुएं का असर दिखाई दिया।

 

हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद प्रदेश के AQI में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।  सोमवार रात को दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश का AQI 199 तक पहुंच गया था। जबकि आतिशबाजी शांत होने बाद अब AQI 147 पर आ गया है।  धीरे धीरे AQI में बदलाव भी देखने को मिल रहा है।  AQI कम होता भी नजर आ रहा है।

इस दौरान सबसे अधिक AQI गगरेट में 151, ऊना में 147, कालका ने 136, नाहन में 136, नालागढ़ में 135, परवाणू में 134, कसौली में 130, बिलासपुर में 117, अर्की में 116, हमीरपुर में 113, बद्दी में 110, धर्मशाला में 101, सुंदरनगर में 101, मंडी में 90, कुल्लू ने AQI 76, और मनाली में 70 AQI होगा है. इस दौरान कई क्षेत्रों में सांस लेना भी लोगों के लिए आफत बन गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के द्वारा 21 अक्टूबर को राज्य के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर तथा 22 और 23 अक्टूबर को एक से दो स्थानों पर हल्की वर्षा , बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।  सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *