दर्दनाक हादसा: ट्रैकिंग करते पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरा युवक, दर्दनाक मौत

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-12-2025

हिमाचल प्रदेश पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पर्यटन नगरी धर्मशाला के प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड में ट्रैकिंग के दाैरान कर्नाटक के रहने वाले युवक  की जान चली गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ट्रैकिंग के दौरान पहाड़ी से नीचे गिर गया था। मृतक की पहचान आयुष कुमार जैन पुत्र दिलीप कुमार जैन के रूप में हुई है, जोकि कर्नाटक के फोर्ट मेयर, तेलगू चर्च इलाके का रहने वाला था। आयुष अपने 3-4 दोस्तों के साथ 2 दिसम्बर को ट्रैकिंग के लिए त्रियुंड गया था।

बताया जा रहा है कि त्रियुंड पहुंचने के बाद आयुष वहां से आगे की पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए निकल गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पहाड़ी से सीधे नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की पुष्टि मैक्लोडगंज पुलिस थाना के एसएचओ दीपक कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *