18 वर्षीय लड़की ने युवक पर लगाए दुराचार के गम्भीर आरोप, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-12-2025

शिमला जिला के पुलिस थाना रामपुर में एक लड़की के आरोप पर  पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि आरोपी राहुल, निवासी डीम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला दो साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इन संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई है।

वीरवार को वह अपनी मां और बहन के साथ पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंची। पीड़िता ने कहा कि 3-4 साल पहले उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। आरोपी राहुल ने पीड़िता को उससे मिलने के लिए मजबूर किया, जिस पर पीड़िता बीते 8 अप्रैल को रामपुर में राहुल से मिली। उसने उसे अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया, जिस पर वह उसके साथ उसके घर गई, जहां राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की को परीक्षण के बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भावस्था के बाद राहुल उसे परेशान करता रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 64 (1), (363, 376 आईपीसी) और 06 पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने  मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *