स्टोन क्रशर एफआईआर मामले पर आशीष बोले- डरने वाला नहीं हूं , जनहित में मामले उठाता रहूंगा

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-12-2025

पुलिस विभाग के द्वारा हमीरपुर में महावीर स्टोन क्रशर पर दर्ज की गई एफआईआर पर के संबंध में हमीरपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में विधायक आशीष शर्मा पेश हुए ।
आशीष शर्मा ने एफआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से उनको व उनके परिवार को प्रताड़ित करने का काम किया है और इन केसों का मुख्य कारण उनके द्वारा सीएम सुक्खू व सरकार के खिलाफ उठाए जा रहे प्रश्न है । उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक उन पर 3 मामले व उनके परिवार पर 5 मामले दर्ज किए हैं ।
बीजेपी विधायक आशीष शर्मा ने न्यायालय में पेश होने के बाद कहा कि जिस क्रशर पर अवैध खनन पर एफआईआर दर्ज हुई है वह वर्ष 2024 से बंद पड़ा है और पुलिस ने 2022-23 के रिकॉर्ड पर मामला दर्ज किया है । उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस बताएं कि क्या अब जीएसटी तथा इनकम टैक्स सहित अन्य मामलों की जांच भी पुलिस ने करना शुरू कर दी है ।
उन्होंने कहा कि उक्त मामले में माइनिंग विभाग अगर उनसे पूछताछ करता तो वह उसका जवाब जरूर देते मगर केवल प्रताड़ित करने के लिए पुलिस के द्वारा यह मामला शुरू किया गया है जिसमें उन पर लगभग 36 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है ।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार व सीएम के खिलाफ विधानसभा और विधानसभा के बाहर उनके द्वारा उठाए जा रहे सवालों के खिलाफ उन पर यह कार्रवाई की जा रही है लेकिन वह इन मामलों से डरने वाले नहीं है और जनहित में आगे भी मामले उठाते रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *