तेज रफ्तार ट्रक ने चाय पीने खड़े दोयुवकों को मारी टक्कर ,एक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-12-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बनखंडी में नेशनल हाईवे-503 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । यहां पर बगलामुखी मंदिर के पास ‘सीरा दा भरो’ नामक स्थान पर सड़क किनारे खोखे के पास चाय पीने के लिए रुके दो युवकों को सरिया से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक  मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक किसी काम से कांगड़ा की ओर जा रहे थे और रास्ते में चाय पीने  के लिए रुके थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों ने सड़क किनारे बने एक खोखे पर चाय और मैगी का ऑर्डर दिया था। खोखा मालिक के अनुसार वे चाय के लिए जैसे ही पानी डालने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साथ में उसका खोखा भी ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। ट्रक चालक वाहन को भगाकर करीब एक किलोमीटर आगे रोककर खड़ा हो गया।

खोखा मालिक ने स्कूटी से पीछा कर ट्रक को खोज निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस से घायल युवक सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *