सिरमौर की स्नेहा खेलगी हैंडबॉल मे नेशनल, 69th स्कूल नेशनल गेम्स के लिये हुआ सिलेक्शन

कोटडी व्यास स्कूल कि एक ओर उपलब्धि

रिपब्लिक भारत न्यूज़  24-01-2026

सिरमौर ज़िला के उपमंडल पांवटा साहिब के कोटडी व्यास से खेलो के क्षेत्र में एक ओर उपलब्धि जुड़ गई है।

जहां स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत हिमाचल प्रदेश की अंडर -19 हैंडबॉल टीम मे कोटडी की होनहार बेटियां स्नेहा ने लगातार तीसरे वर्ष प्रदेश की टीम मे अपना स्थान पाया है ।

ये प्रतियोगिता 1 फरबरी से 5 फरबरी तक हिमाचल प्रदेश के गुमारवी बिलासपुर मे आयोजित होनी है ।

 

स्नेहा ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सिरमौर टीम से कप्तान की भूमिका निभाते हुऐ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया व टीम को राजस्तर पर सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर इन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इनका नेशनल कैंप मोरसिंघी मे  31 जनबरी तक चल रहा है ।

स्नेहा के चयन से न केवल पंचायत कोटड़ी व्यास बल्कि पूरे जिला सिरमौर में खुशी और उत्साह का माहौल है।


+2 कक्षा की स्नेहा पुत्री हेमराज बहुत ही साधारण व गरीब परिवार से है उसके परिवार मे नेशनल सिलेक्शन से खुशी की लहर है ओर माता पिता ने कहा लगातार कई वर्षो अपने प्रशिक्षक के नेतृत्व मे बेटियां की मेहनत का नतीजा है की बेटियां इस वर्ष भी सेलेक्ट हुई!

प्रशिक्षक का भी धन्यवाद जिनके मार्गदर्शन मे इस स्तर तक बेटियां पहुंची है।

वही एस एम सी अध्यक्ष, सदयस्यों ने व पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने, बी डी सी सदस्य शशि बालाव सभी ने स्नेहा को बधाई व आगमी प्रतियोगिता हेतु शुभ कामनाये दी है।

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने कहा की हमें उम्मीद है कि जैसे हिमाचल हैंडबाल टीम ने राजस्थान मे अंडर -14 मे प्रदेश के लिये मैडल प्राप्त किया, ये टीम भी भारत मे अपना वर्चस्व लेहराएगी! वही इस उपलब्धि पर कार्यवाहक प्रिंसिपल रघुबीर तोमर, स्टॉफ लेक्चर चतर चौहान, शशिबाला, ज्योति, किरण सुष्मिता, ओम प्रकाश, राकेश एच टी अदृस एहमद, व एस एम सी सदस्यों राजकुमार, मुलख़ राज पवन कुमार मीरा, वीणा, सुमन, सोमी, इशरना बेगम, आदि ने भी स्नेहा व परिवार को बधाई व शुभ आशीर्वाद दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *