रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-02-2026

द प्लेनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचलित द प्लेनेट स्किल डेवलपमेंट मिशन (TPSDM) को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में एंटरप्रेन्योर स्टार्टअप अवॉर्ड 2026 के अंतर्गत एजुकेशन/एडटेक स्टार्टअप ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पन्नीरसेल्वम (पीएस) मदनगोपल, सीईओ, MeitY स्टार्टअप हब (MSH) ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्री सचिन मार्या, एडिटोरियल डायरेक्टर, एंटरप्रेन्योर मीडिया इंडिया एवं एपीएसी द्वारा किया गया।

TPSDM को स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता प्रोत्साहन तथा एडटेक आधारित प्रशिक्षण प्रणाली विकसित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए।
कार्यक्रम के दौरान “35 अंडर 35: ब्रांड्स टू मूवमेंट्स – भारत में संस्कृति आधारित व्यवसायों का निर्माण” विषय पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें भारत के उभरते युवा स्टार्टअप लीडर्स ने भाग लिया।
इस अवसर पर TPSDM के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के उनके मिशन को और मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जो रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप विकास के लिए एक मजबूत स्किल इकोसिस्टम तैयार करने पर केंद्रित हैं।”
द प्लेनेट स्किल डेवलपमेंट मिशन भविष्य में भी एडटेक नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में अपने कार्यक्रमों का विस्तार करता रहेगा।
