सीएसआर के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन पर जोर




रिपब्लिक भारत न्यूज़ 19-11-2026
उपमंडलाधिकारी (नागरिक), पांवटा साहिब ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भट्टांवाली तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला, देवी नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का आकलन करना तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप उनके उन्नयन की संभावनाओं पर विचार करना था।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में चारदीवारी के निर्माण और विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों की आवश्यकता का जायजा लिया गया। इन कार्यों को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से स्थानीय औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से करवाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
एसडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप सीएसआर सहयोग जुटाने तथा प्राथमिकता के आधार पर आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जाएंगे।


