रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-03-2026

नगर परिषद पांवटा साहिब ने रंगों के पर्व होली के उपलक्ष पर शहरवासियों से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के लिए सहयोग की अपील की है।
नगर परिषद पांवटा साहिब की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने शहरवासियों को होली मोहल्ला मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दैते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपने सुंदर शहर पांवटा साहिब को स्वच्छ और आदर्श बनाएं। उन्होंने कहा कि आपसे विनम निवेदन है कि अपने घरों व दुकानों का कचरा गीला एवं सूखा अलग-अलग रखें। निर्धारित समय पर कचरा केवल सफाई साथी कचरा उठाने वाली गाड़ी को ही दें।
सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और दूसरों को भी जागरूक करें। हम सबके सामूहिक प्रयास से ही हम स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में पांवटा साहिब को नंबर वन बना सकते हैं। आपके घरों में स्वच्छता संबंधी जानकारी देने हेतु स्वयं सहायता समूह (SHG) की बहनें आ रही हैं। कृपया उनका स्वागत करें, उनसे पूर्ण जानकारी
प्राप्त करें और स्रोत पर कचरा पृथक्करण में सहयोग दें। यदि आपके घर या दुकान तक कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंच रही है, तो आप Swachhata App डाउनलोड कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आपकी शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा।
आइए, इस होली पर रंगों के साथ-साथ स्वच्छता का संकल्प भी लें। ‘मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’।
