स्वाभिमान महंगा होता है, सच बोलना अब राजनीति में अपराध: राज्यसभा टिकट पर बोले-आनंद शर्मा

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-03-2026

कांग्रेस की ओर से हिमाचल की एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए एक नाम जो सबसे आगे चल रहा था वो था आनंद शर्मा।  लेकिन सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खासमखास अनुराग शर्मा  बाजी मार ले गए । टिकट से चूकने पर आनंद शर्मा ने इशारों ही इशारों में बड़ी बात कह दी।

आनंद शर्मा  ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि वे नाराज़ हैं, लेकिन राजनीति में आत्मसम्मान बहुत महंगा होता है,सच बोलना कई बार अपराध माना जाता है। उम्मीदवार तय करने का अधिकार जिन लोगों के पास है, वही इस फैसले की वजह बता सकते हैं। आनंद शर्मा ने साफ किया कि वह इस मामले को पार्टी हाईकमान के पास नहीं ले जाएंगे और इस विषय पर उनसे कोई बातचीत भी नहीं करेंगे।

आनंद शर्मा का कहना था कि दशकों से राज्य और देश को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए गर्व की बात रही है। हमेशा हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ रहूंगा, आनंद शर्मा को सच बोलने से कभी नहीं रोका जा सकता, मैं यह मामला हाईकमान के पास नहीं ले जाऊंगा. मैं उनसे बात नहीं करूंगा। जाहिर है आनंद शर्मा से लेकर प्रतिभा सिंह, सुनील बिट्टू, गोकुल बुटेल सहित कई नाम चर्चा में थे लेकिन अंत में बाजी मार गए अनुराग शर्मा। अब आनंद शर्मा के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *