रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-03-2026
हिमाचल प्रदेश में पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के पंजीकृत वाहनों से एंट्री शुल्क की दरों में भारी इजाफे पर सुक्खू सरकार अब पीछे हटती नजर आ रही है।


एंट्री टैक्स पर पंजाब सरकार के एतराज और बॉर्डर एरिया में विरोध प्रदर्शन के बाद अब हिमाचल सरकार एंट्री शुल्क की दरों में पर पुनर्विचार करेगी।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट मीटिंग के बाद बताया कि कुछ बिंदुओं पर फिर से फैसला लिया जाएगा । इस मामले पर कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई है और कुछ वाहनों की दरें कम की जाएंगी । उधर, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि एंट्री टैक्स के फैसले की समीक्षा की जा रही है ।
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर पंजाब से संतुलन बनाया जाएगा और ये फैसला हिमाचल की आय को बढ़ाने के लिए लिया गया है । हिमाचल को ये अधिकार है । सीएम ने पंजाब के मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की है ।
उधर, बजट सत्र में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा विरोध सार्थक साबित हुआ और हमने इसके खिलाफ स्टैंड और प्रदर्शन किया था ।
पूर्व सीएम ने कहा कि हिमाचल इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और इस फैसले से हिमाचल की आय कम होनी थी और नुकसान ज्यादा होना था । इस फैसले से सरकार की जग हंसाई हुई थी। इस पर पुनर्विचार की जरूरत है।
