होम गार्ड के 700 से ज्यादा पदों के लिए जल्द करें आवेदन 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-03-2026

हिमाचल में  होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। होम गार्ड के कुल 700 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पदों की संख्या व विवरण- 

कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएंगी, इनमें से 358 पद जनरल ड्यूटी होम गार्ड (पुरुष), 167 पद जनरल ड्यूटी होम गार्ड (महिला), 74 पद बैंडमैन, 76 पद होम गार्ड वॉलंटियर ड्राइवर और 25 पद टेक्नीकल ट्रेडमैन के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 10वीं / 12वीं / ITI (संबंधित ट्रेड में) शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।

आवेदन की अंतिम तिथि व शुल्क:

सभी इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा:

उम्मीदवारों के लिए एक लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में कुल 50 अंक के सवाल पूछे जाएंगे, जो कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य जागरूकता विषय से संबंधित होंगे। इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। सभी उम्मीदवार निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।

होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें….
वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन सेक्शन पर क्लिक करें।
HP Home Guards Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करकें सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।

अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *