रिपब्लिक भारत न्यूज़ 24-05-2026
शिमला में रविवार सुब कच्चीघाटी में दिल्ली से शिमला आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक वोल्वो बस के चालक के साथ स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बीच सड़क पर मारपीट की। हालांकि, शिमला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से ही दो आरोपियों को दबोच लिया है। वहीँ फरार दो आरोपी को ठियोग की तरफ गये थे को ठियोग पुलिस की टीम द्वारा डिटेन करके थाना बालूगंज को सौंपा जिनको पुलिस थाना बालूगंज की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
आरोपियों का नाम पता
– पंकज कुमार पुत्र श्री शिव कुमार निवास गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा
-. विकास कुमार पुत्र विलक्षण राम निवासी गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा
-. प्रतिभा पत्नि विक्की कुमार गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा
-विक्की कुमार पुत्र शिव कुमार निवास गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा


वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में HRTC कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया , जिसके चलते शिमला के साथ पूरे प्रदेश में HRTC बसों के पहिए थम गए हैं। कर्मचारी मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे । उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इसके बाद जब पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तार किया तो कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह HRTC की वोल्वो बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर शिमला की तरफ आ रही थी। जब बस कच्चीघाटी क्षेत्र के पास पहुँची, तो बस चालक ने आगे चल रही हरियाणा (HR) नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक किया।बस चालक द्वारा ओवरटेक किए जाने से स्कॉर्पियो में सवार युवक इस कदर भड़क गए कि उन्होंने अपनी गाड़ी बस के आगे अड़ाकर उसे जबरन रुकवा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रुकते ही स्कॉर्पियो से उतरे युवकों ने बस चालक के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने तैश में आकर चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सुबह-सुबह बीच सड़क पर हुए इस हंगामे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया। आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय पंकज (पुत्र शिव कुमार) और 22 वर्षीय विकास कुमार (पुत्र विलक्षण राम) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बस चालक के साथ मारपीट कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिमला पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
