राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में सिरमौर ने मनवाया अपना लोहा, झटके 17 पदक

रिपब्लिक भारत न्यूज़   21-05-2026

युनाइटेड कराटे संघ सिरमौर के प्रधान सेंसाई ज्ञान सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा बैजनाथ, जिला कांगड़ा में 16 एवं 17 मई को आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में सिरमौर जिले की ओर से 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। इनमें 9 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक तथा 3 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिरमौर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:
• चार्वी — 8 वर्ष बालिका कुमिते -25 किग्रा
• जोरावर सिंह — 7 वर्ष काता एवं 7 वर्ष बालक कुमिते -20 किग्रा
• जयराज गणपति मानवडकर — 13 वर्ष बालक कुमिते -60 किग्रा
• सान्वी — 12 वर्ष बालिका कुमिते -35 किग्रा
• समायरा — 6 वर्ष बालिका कुमिते -20 किग्रा
• आन्वी शर्मा — 10 वर्ष काता
• शिवांश राणा — 12 वर्ष बालक कुमिते +60 किग्रा
• आराध्य कपूर — 13 वर्ष बालक कुमिते -55 किग्रा

रजत पदक विजेता खिलाड़ी:
• कियारा भारद्वाज — 7 वर्ष बालिका कुमिते -20 किग्रा
• शिवांशिका शर्मा — 6 वर्ष बालिका कुमिते -20 किग्रा
• ध्रुव पांडे — 7 वर्ष बालक कुमिते +25 किग्रा
• आराध्या जोशी — 13 वर्ष बालिका कुमिते वर्ग

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी:
• स्मिता थापा — 12 वर्ष बालिका कुमिते -50 किग्रा
• आन्वी शर्मा — कुमिते +40 किग्रा
• शौर्य चौहान — 14 वर्ष बालक काता वर्ग

इस उपलब्धि पर सभी अभिभावकों में खुशी की लहर है तथा उन्होंने इस सफलता का श्रेय सभी कोचों एवं खिलाड़ियों की मेहनत को दिया।

युनाइटेड कराटे संघ सिरमौर के प्रधान सेंसाई ज्ञान सिंह तोमर , महासचिव दिग्विजय सिंह चंदेल, सिरमौर जिला के वरिष्ठ कराटे कोच सेंसाई राजेश कुमार, सेंसाई दलिप ठाकुर एवं टीम मैनेजर श्रीमती अंजू चौहान ने बच्चों के इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *