सीएम आवास के बाहर बीजेपी MLA व कार्यकर्ता ने झूठे मुकदमों के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी:  बैठे धरने पर 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-08-2026

 

हिमाचल  प्रदेश में बीजेपी विधायकों, पूर्व विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों पर एफआईआर  दर्ज किए जाने के विरोध में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बीजेपी विधायक दल और पार्टी कार्यकर्ता सीएम सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

ओक ओवर के बाहर कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले  शिमला के ऐतिहासिक सीटीओ चौक पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने कहा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत हमारे मौजूदा और पूर्व विधायकों पर धड़ाधड़ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीजेपीके नेताओं पर अब तक एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। हिमाचल के इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। सुक्खू जी, यहीं रुक जाइए, वरना आने वाले समय में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।”

जयराम ठाकुर ने केवल सरकार ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा बदले की भावना से काम करने वाले अधिकारियों को सूचीबद्ध (List) किया जा रहा है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि बीजेपी इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि सुक्खू सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ बीज्पी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है और यह प्रदर्शन अब शिमला तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *