Galaxy ITI में SIR को लेकर युवा संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को किया जागरूक

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 28-10-2026

Galaxy ITI, पाँवटा साहिब में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब द्वारा  Special Intensive Revision  को लेकर युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की। संगोष्ठी में युवाओं को SIR की प्रक्रिया, उसके महत्व, मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में इसकी भूमिका तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं के योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता तथा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी ने युवाओं को संबोधित किया।

वक्ताओं ने SIR से संबंधित तथ्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए इस विषय को लेकर समाज में फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार पर तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सही जानकारी प्राप्त करें, तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएँ और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची एक मजबूत लोकतंत्र का आधार है। SIR जैसी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता आवश्यक है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी और अधिक सशक्त बने।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब महामंत्री हितेंद्र चौधरी एवं दीपांशु राणा, जिला सचिव देव चौधरी, प्रवक्ता रोहित चौधरी तथा सचिव राज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं को SIR के प्रति जागरूक करते हुए सही जानकारी के प्रसार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *