दर्दनाक हादसा:  शिलाई सड़क पर 27 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान; दूसरे की हालत गंभीर

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 28-10-2026

सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस  सड़क हादसे में 27 वर्षीय विकेश की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हादसा किशनकोट के पास राजबन क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  रामपुरघाट-हरिपुर टोहाना सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, सिर पर आई चोट, चालक पर केस

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में विकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *