रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-11-2026
पी एम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब जिला सिरमौर में आज से राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आरंभ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद आरंभ किया गया ।


डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद तथा डॉक्टर प्रेमपाल ठाकुर विशेष अतिथि रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं स्वागत गीत के साथ रूपल, वंशिका, आकृति, आँचल, प्रिया इत्यादि के द्वारा किया गया कार्यक्रम अधिकारी संजय शर्मा एवं प्रियंका वर्मा ने बताया कि यह शिविर 17 11 2026 से 23 11 2026 तक विद्यालय प्रांगण में चलाया जाएगा।

प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया तथा उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को विस्तार से समझाया ।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमपाल ठाकुर तथा डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने भी बच्चों को इसके गुणों के बारे में परिचित करवाया । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कांत शर्मा, केंद्र मुख्य शिक्षिका कविता शर्मा, भुवनेश्वरी तोमर, रचना गुलरिया, शांति वर्मा, कुलदीप तोमर, पीयूष शर्मा, धनवीर तोमर, गीतांजलि शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, ज्योति, कृपा राम, मुस्कान, ओम प्रकाश, कांता नेगी तथा स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य सुंदर सिंह, दयाराम शर्मा, ओम प्रकाश अर्जुन इत्यादि भी मौजूद रहे।
