नाहन में नगर कीर्तन के लिए इन सड़कों पर रहेगी नो एंट्री, जानें वैकल्पिक मार्ग

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-11-2026

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश उत्सव और नगर कीर्तन के अवसर पर नाहन शहर में 24 नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 व 117 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए हैं।

श्री दशमेश स्थान प्रबंधक कमेटी नाहन के अध्यक्ष की ओर से 16 नवंबर को प्राप्त आवेदन के आधार पर 24 नवंबर को गुरुद्वारा श्री दशमेश स्थान नाहन के सामने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इस मार्ग पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे के बाद वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त, प्रबंधक कमेटी के महासचिव द्वारा 22 नवंबर को दिए गए आवेदन के अनुसार नगर कीर्तन व धार्मिक आयोजनों को लेकर 24 नवंबर को ही दिल्ली गेट से बस्ती चौक के बीच शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर से 23 नवंबर को प्राप्त यातायात संचालन योजना के मद्देनजर 24 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे और रात 8:00 बजे से 9:00 बजे के दौरान वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। आदेश के तहत आपातकालीन वाहनों को छोड़कर दिल्ली गेट से एचपीपीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस (डीसी ऑफिस रोड) की ओर जाने वाला सभी यातायात दिल्ली गेट से एचआरटीसी वर्कशॉप रोड होते हुए एचपीपीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस (डीसी ऑफिस रोड) की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं, कोर्ट रोड और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से दिल्ली गेट की ओर जाने वाले वाहनों को 24 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे और रात 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच शमशेर स्कूल के पास से होते हुए पुराने डिग्री कॉलेज (ओल्ड डिग्री कॉलेज) नाहन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस की यातायात योजना के अनुसार इन निर्धारित समयों में कोर्ट कॉम्प्लेक्स से दिल्ली गेट की ओर जाने वाला मार्ग शमशेर स्कूल के पास से होटल सिटी हार्ट की तरफ (नो एंट्री) और दिल्ली गेट से कोर्ट कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाला मार्ग एचआरटीसी वर्कशॉप रोड से एचपीपीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस (डीसी ऑफिस रोड) होकर रहेगा।

जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 24 नवंबर को लागू किए गए इस यातायात डायवर्जन और प्रतिबंध के आदेश का किसी भी प्रकार से उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *